जुलाई में इन राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा
ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। हर ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जुलाई की बात करें तो 2 जुलाई को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
इसके बाद सूर्यदेव 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही मंगल व शुक्र राशि परिवर्तन भी जुलाई माह में होगा।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना खुशियों भरा साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको व्यापार में तरक्की मिल सकती है। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह- सिंह राशि वालों के जुलाई महीने में लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। आपको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नौकरी में नए ऑफर मिलेंगे। कामकाज में बढ़ोत्तरी होगी।
धनु- धनु राशि वालों को जुलाई महीने में आर्थिक लाभ हो सकता है। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आय में वृद्धि होगी व धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है। संपत्ति विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है।
इस राशि के जातक रहें सावधान-
ग्रहों की स्थिति मेष राशि वालों के लिए जुलाई महीने में शुभ नहीं है। इसलिए आपको इस अवधि में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बीमारियां घेर सकती हैं। धैर्य रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।