सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 29 जून 2022 को बुधवार है।

बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 29 जून 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मन में शान्ति रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च बढ़ेंगे।  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। तरक्की के योग हैं।

कर्क राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। मित्रों से भेंट होगी।  लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि- परिवार का साथ मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सजग रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker