म्यूजिशयन लियो कल्याण अपने लुक को लेकर छा गए, सोनम के बेबी शॉवर में गया था मसक्कली

दिल्लीः सोनम कपूर का हाल ही में बेबी शॉवर सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान की सोनम की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस सेलिब्रेशन से एख तरफ सोनम की फोटोज तो फैंस को पसंद आ रही है, लेकिन एक ऐसा शख्स भी है जिसकी फोटो काफी वायरल हो रही है। फैंस इनके बारे में जानने के लिए इच्छुक हो रहे हैं। जिन शख्स की हम बात कर रहे हैं वह हैं म्यूजिशयन लियो कल्याण। लियो का लुक काफी छाया हुआ है। बॉडीकॉन ड्रेस के साथ लियो की दाढ़ी और मूंछ काफी चर्चा में है। लियो ने सोनम के बेबी शॉवर में मसक्कली गाना गाते हैं।

लियो के बारे में बता दें कि वह म्यूजिशयन हैं और ब्रिटिश पाकिस्तानी हैं। इसके साथ ही लियो समलैंगिक कम्यूनिटी से ताल्लुक रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड गाने गाते हैं। उनके वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं।

लियो कई फैशन वीक में रैम्प वॉक करते नजर आते हैं। वह अपने फैशन स्टेटमेंट से सबका दिल जीत लेते हैं।

बता दें कि लियो 13 साल की उम्र से गाना गा रहे हैं। वह बचपन से ही सिंगर बनना चाहते हैं। हालांकि तब उन्हें पैरेंट्स से सपोर्ट नहीं मिला था। लियो को सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के साथ-साथ आयुष्मान खुराना भी फॉलो करते हैं।

लियो ने बेबी शॉवर से सोनम के साथ फोटो शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, बॉलीवुड की स्पाइस गर्ल। मैंने सोनम कपूर के बेबी शॉवर में परफॉर्म किया। क्या लाइफ है।

बता दें कि सोनम कपूर अब कभी भी मां बन सकती हैं। अगस्त में उनकी ड्यू डेट है। फैंस से लेकर परिवार वाले सभी सोनम को नई जर्नी के लिए दुआएं दे रहे हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker