शेयर मार्केट 567 पॉइंट के नुक्सान के साथ 55107 पर बंद, निफ्टी 16420 के नीचे

दिल्ली: निफ्टी और सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 567.98 पॉइंट या 1.02% की गिरावट के साथ 55,107.34 पर और निफ्टी 153.20 या 0.92% की गिरावट के साथ 16,416.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में NTPC, रिलायंस और पावर ग्रिड में बढ़त है, जबकि टाइटन, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक और मारुति में गिरावट है।

सेंसेक्स 302 पॉइंट की गिरावट के साथ 55,373.18 पर खुला और निफ्टी 99 पॉइंट की गिरावट के साथ 16,469.60 पर खुला। सेंसेक्स ने 55,387.77 का हाई और 54,882.41 का लो लेवल बनाया। BSE का मिडकैप 175.36​​​​​​​ पॉइंट की गिरावट या 0.77%​​​​​​​ के साथ 22,564.47 पर बंद हुआ।

निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 में गिरावट और 1 में बढ़त रही। सबसे ज्यादा 1.67% की गिरावट रियल्टी में रही। इसके बाद फाइनेंशियल सर्विस, FMCG, IT, मीडिया और फार्मा में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं बैंक, मेटल, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में मामूली गिरावट रही। ऑटो के शेयर में 0.52% की बढ़त रही।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker