फैन ने की पिता की शिकायत, Varun Dhawan मदद के लिए आए आगे

वरुण धवन उन एक्टर्स में से हैं जो अपने फैंस के साथ खूब इंटरैक्ट करते हैं। इतना ही नहीं वह हमेशा फैंस की मदद करने के लिए आगे रहते हैं। अब उनके एक फैन ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द शेयर किया और मदद मांगी।

फैन ने अपनी सारी आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता कई सालों से उन्हें और उनकी मां को परेशान कर रहे हैं। वह दोनों को मारते हैं और पुलिस भी उनकी मदद नहीं कर रही है। जैसे ही ये बात वरुण धवन को पता चली तो उन्होंने फैन को जवाब दिया और कहा कि वह उनकी मदद करेंगे।

फैन ने ट्वीट किया, ‘रिस्पेक्टेड सर, कई सालों से मेरे पिता मुझे मार रहे हैं। वह मेरा और मेरी मां को रोज शोषण करते हैं। कई दिन तो वह हमें खाना नहीं खाने देते। इसके साथ ही वह हमें धमकाते रहते हैं और कई गंदे शब्दों का हमारे लिए इस्तेमाल करते हैं।

इतने सालों से घरेलू हिंसा का सामना करने के बाद भी गुजरात पुलिस कुछ नहीं कर पा रहा है। उन्होंने बस 24 घंटे तक उन्हें जेल में रखा था और इसके बाद वह जेल से बाहर हो गए थे।

वह आज भी यही करते हैं। ऐसा कई सालों से हो रहा है। इसके अलावा वह कई गैर कानूनी चीजों में इन्वॉल्व रहते हैं। कोई हमारी मदद नहीं कर रहा है।’

वरुण ने फिर अपने फैन को जवाब दिया। उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि अगर ऐसा सच में है तो वह उनकी मदद जरूर करेंगे। उन्होंने लिखा, ‘ये बहुत ही सीरियस मैटर है और अगर ये सच हुआ तो मैं तुम्हारी मदद करूंगा और अथॉरिटीज से बात करूंगा।’ 

फैन ने वरुण के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए उन्हें थैंक्यू कहा। फैन ने ट्वीट किया, ‘थैंक्यू वीडी, मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी।’

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker