स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में 5.30 लाख घरों पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज,

दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त के मध्य ‘हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। इस अभियान के अंर्तगत गोरखपुर के 5.30 लाख घरों एवं सूबे के 75 जिलों में 3.18 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंड़ा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मद्देनजर केंद्र सरकार ने झंडा संहिता में संशोधन भी किया है।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने जारी आदेश में कहा है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। इस कार्यक्रम से सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षकों एवं सरकारी कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा। सभी सरकारी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां साझा की जाएंगी। सभी सरकारी गैर सरकारी दुकान, कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों एवं नलकूपों आदि पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार पर खासा जोर है। निर्देश है कि टोल प्लाजा, चेक प्वाइंट्स, निजी बसों, सार्वजनिक परिवहन साधनों एवं सरकारी वाहनों में स्टीकर, बैनर और स्टैंडी आदि के इस्तेमाल से लोगों को जागरूक किया जाए। नगर एवं पंचायत स्तर पर झण्डा क्रय करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। स्कूलों में पैरेंट टीचर्स मीटिंग में भी लोगों को इस बावत प्रेरित किया जाए।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker