दुनिया की सबसे बड़ी नेवल एक्सरसाइज में भारत समेत शमी होंगे 26 देश

दिल्ली: भारत और अमेरिका समेत 26 देश दुनिया की सबसे बड़ी नेवल एक्सरसाइज करने जा रहे हैं। यह 29 जून से शुरू होकर 4 अगस्त तक चलेगी। अमेरिका के होनोलूलू और सैन डियागो में इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ड्रिल का बहुत सीधा सा मकसद चीन को यह दिखाना है कि साउथ चाइना सी समेत दुनिया के किसी भी समुद्री क्षेत्र में उसकी दादागिरी नहीं चलेगी। यह एक्सरसाइज दो साल में एक बार होती है। 2020 में कोविड-19 के चलते आखिरी वक्त में इसे रद्द कर दिया गया था।

इस एक्सरसाइज को ‘रिम ऑफ पेसिफिक एक्सरसाइज 2022’ यानी RIMPAC 2022 नाम दिया गया है। RIMPAC 1971 में शुरू हुआ था। ये इस एक्सरसाइज का 28वां एडिशन है।

क्वॉड में शामिल चारों देश यानी भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ड्रिल में शामिल होंगे। पांच वो देश भी एक्सरसाइज का हिस्सा बनेंगे, जिनका साउथ चाइना सी, यानी दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ सीधा टकराव चल रहा है। लिहाजा, यह मानने में कोई दिक्कत नहीं कि चीन को लेकर कई देशों ने अब मुकाबला करने का मन बना लिया है। अमेरिका इन देशों की सीधी मदद कर रहा है।

यह एक्सरसाइज इसलिए भी अहम हो जाती है, क्योंकि हाल ही में चीन ने ऑस्ट्रेलिया की समुद्री सीमा से करीब 2 हजार किलोमीटर दूर सोलोमन आईलैंड्स की सरकार के साथ एक सीक्रेट डील की है। इससे ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया। चूंकि, ऑस्ट्रेलिया क्वॉड का हिस्सा है, इसलिए भी इस एक्सरसाइज की अहमियत ज्यादा हो जाती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker