अमेरिका : ओक्लाहोमा में हुई फायरिंग हमलावरो ने अस्पताल को बनाया निशाना;

दिल्ली :

अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में बुधवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां के टुल्सा शहर के सेंट फ्रांसिस अस्पताल में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

टुल्सा के पुलिस डिप्टी चीफ जोनाथन ब्रूक्स ने हमलावर सहित 5 लोगों के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हमलावर को उसकी ही बंदूक से गोली लगी थी, जिसके जख्म की वजह से उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। हमलावर ने फायरिंग के दौरान बंदूक और राइफल का इस्तेमाल किया। घटना के बाद सेंट फ्रांसिस अस्पताल के नताली बिल्डिंग को बंद कर दिया गया है।

बाइडेन को दी गई घटना की जानकारी;

डिप्टी चीफ ब्रूक्स ने बताया कि फायरिंग की जानकारी मिलने के 3 मिनट के अंदर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बिल्डिंग में गोली चलने की आवाज सुनी और दूसरी मंजिल तक पहुंचे। घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को टुलसा में हुई गोलीबारी की जानकारी दे दी गई है। घायलों की मदद के लिए स्टेट और लोकल अथॉरिटी से संपर्क किया गया है।

नहीं थम रही गोलाबारी;

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को न्यू ऑरलियन्स में एक हाई स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी में गोलीबारी के बाद एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हुए थे। इससे पहले यहां के टेक्सास राज्य के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 स्टूडेंट्स समेत 2 टीचर्स की मौत हुई थी|

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker