हंसल मेहता ने अब की शादी

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता अपनी 17 सालों की पार्टनर सफीना हुसैन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों बीते 17 सालों से साथ रह रहे थे और कपल की दो बेटियां भी हैं।

हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर करते हुए खुशखबरी दी है। शादी की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और अब इस पर सभी सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

तस्वीरों के साथ हंसल मेहता ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। हंसल मेहता ने कई फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘तो 17 साल बाद दो लोगों ने अपने बेटों को बड़े होते देखा और अपने सपनों का पीछा करते हुए हमने शादी करने का फैसला किया

। जीवन में हमेशा की तरह यह भी अचानक और अनियोजित था। हालांकि हमारी प्रतिज्ञाएं सच्ची थीं। आखिरकार प्यार बाकी सब चीजों पर हावी हो जाता है।’

Back to top button