सेंसेक्स 236 पॉइंट की गिरावट के साथ 54,052 पर बंद , निफ़्टी भी धड़ाम

दिल्ली: सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 236 पाइंट या 0.43% की गिरावट के साथ 54,052.61 पर और निफ्टी 89.55 अंक या 0.55% गिरकर 16,125.15 पर बंद हुआ। लगभग 1,005 शेयरों में तेजी आई, 2,220 शेयरों में गिरावट आई और 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

डॉ रेड्डीज लैब्स, कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC, नेस्ले इंडिया और HDFC बैंक निफ्टी पर टॉप पर रहे, जबकि डिविस लैब्स, टेक महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और HUL में गिरावट रही। सेक्टरों में IT, फार्मा, मेटल, FMCG, पावर और रियल्टी इंडेक्स में 1-1 फीसदी की गिरावट आई। BSE का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% टूटा। सेंसेक्स 18.95 पॉइंट 0.03% की बढ़त के साथ 54,307.56 पर खुला था और निफ्टी 26.30 अंक या 0.16% ऊपर 16241 पर खुला था। तब लगभग 1,079 शेयर में तेजी, 602 शेयरों में गिरावट रही और 91 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर ONGC, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और सन फार्मा में बढ़त रही, जबकि HUL, ग्रासिम, टेक महिंद्रा, TCS और डिविस लैब्स में गिरावट रही।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker