जाने किस मामले में पीएम मोदी को मिला पूर्व जजों और नौकरशाहों का साथ

दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी को आज कई नौकरशाहों और पूर्व न्यायाधीशों ने एक पत्र लिखा है। 8 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, 97 सेवानिवृत्त नौकरशाहों और 92 सेवानिवृत्त सशस्त्र बलों के अधिकारियों सहित 197 हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा लिखे इस पत्र में एक स्वयंभू संवैधानिक आचरण समूह (सीसीजी) के उस पत्र की चर्चा की गई है जिसमें “घृणा की राजनीति को समाप्त करने” के लिए पीएम को चुप्पी तोड़ने और कोई कदम उठाने को कहा गया था। वहीं नए पत्र में पीएम से ऐसे लोगों को बेनकाब करने के लिए कहा गया है जो इसपर केवल राजनीति कर रहे हैं।

बता दें कि पीएम को दो दिन पहले ही 108 पूर्व नौकरशाहों ने चिट्ठी लिखकर ‘नफरत की राजनीति’ को समाप्त करने का आह्वान करने की बात कही थी जिसके बाद इस नई चिट्ठी से उसका विरोध किया गया है। उस पत्र में कहा गया था कि केवल बीजेपी शासित राज्यों में ही ऐसा हो रहा है, और पीएम को इसपर कोई कदम उठाना चाहिए। पूर्व न्यायाधीशों, लोक सेवकों और सशस्त्र बलों के अधिकारियों द्वारा पीएम मोदी को खुले पत्र में कहा गया है, “पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा पर तथाकथित सीसीजी की चुप्पी कई सवाल उठाती है। पत्र में कहा गया है कि यह मुद्दों पर उनके निंदक और गैर-सैद्धांतिक दृष्टिकोण को उजागर करता है।”

Back to top button