रणजी ट्रॉफी में 4 जून की बजाय 6 जून से शुरू होंगे नॉकआउट मुकाबले

दिल्ली: BCCI ने रणजी ट्रॉफी के नॉक-आउट मुकाबलों के शेड्यूल में बदलाव किया है। 4 जून से शुरू होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले अब 6 जून से शुरू होंगे। फाइनल मुकाबला भी 20 जून की बजाय 22 जून से चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

BCCI ने टूर्नामेंट की तारीखों में बदलाव की वजह साफ नहीं की है। माना जा रहा है कि 19 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 मुकाबला खेला जाना है और इसी मैदान पर रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच भी खेला जाएगा। ऐसे में तारीखों में टकराव की वजह से ही BCCI ने नॉकआउट मुकाबलों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

रणजी ट्रॉफी के लीग स्टेज मुकाबले IPL शुरू होने से पहले खेले गए थे। बंगाल, झारखंड, मुंबई, उत्तराखंड, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश की टीमों ने टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है।

Back to top button