जोहरा सहगल ने घरवालों के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी

जोहरा सहगल….यह नाम सुनते ही जेहन में एक ऐसी शख्सियत की तस्वीर उभरती है जो जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर भी चेहरे पर मुस्कान लिए घूमती थी। आज जोहरा सहगल की जन्मतिथि है।
भले ही वह आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़ी तमाम ऐसे किस्से हैं जिन पर लोग हमेशा बात करते हैं और यकीनन करते रहेंगे। जोहरा सहगल का नाम उन एक्ट्रेसेस में आता था जिन्होंने ग्लोबली तौर पर अपनी पहचान बनाई थी।
वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली थी और वह रामपुर रियासत के नवाबी खानदान से ताल्लुक रखती थी। एक अच्छे-खासे खानदान का होने के बाद ही जोहरा की जिंदगी में खूब उतार-चढ़ाव आए।
महज एक साल की उम्र में ही उनकी आंख की एक रोशनी चली गई थी। फिर भी जोहरा सहगल ने कभी भी जिंदगी में हार नहीं मानी।
बचपन में ही उनकी मां भी गुजर गई थी। इसके बाद जोहरा अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए लाहौर चली गईं। इस बीच काफी कठिनाइयां आईं लेकिन उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी।