सेंसेक्स 703 पॉइंट की गिरावट के साथ 56463 पर बंद

दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मगंलवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 704 पॉइंट या 1.23% टूटकर 56463 पॉइंट पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 215 पॉइंट या 1.25% की गिरावट रही। यह 16958 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बिकवाली रियल्टी, IT और FMCG सेक्टर के स्टॉक्स में दिखी।

सेंसेक्स 215 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,381 पर जबकि निफ्टी 85 अंक की बढ़त के साथ 17,258 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त PSU बैंक और मेटल शेयर्स में है। BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 200 पाइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में अपोलो हॉस्पिटल, ऑयल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस और अजंता फर्म में तेजी है। जबकि टीवीएस मोटर्स, टाटा कज्यूमर, ओबरॉय रियल्टी और क्रिसिल में गिरावट है। स्मॉल कैप में जयंत एग्रो ऑर्गेनिक, ऊषा मार्ट, MRPL, सन फ्लैग, और मिंडा कॉर्प में बढ़त है। निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट FMCG (2.82%) और IT (2.98%) इंडेक्स में रही। वहीं बैंक, ऑटो, मेटल, फाइनेंशियल सर्विस, मीडिया, फार्मा में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं PSU बैंक में मामूली गिरावट रही

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker