यूपी में होमगार्ड के 32000 खाली पदों पर होगी भर्ती

 होमगार्ड विभाग सशक्त महिला एवं सक्षम युवाओं की भर्ती करेगा। विभाग ने होमगार्ड जवानों के खाली पड़े 32 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी। हर साल सात हजार पुरुष और चार हजार महिला जवान के पद भरे जाएंगे।

इसमें 20 फीसदी महिलाओं की भागीदारी होगी। सरकार के 100 दिन के कल्याण संकल्प पत्र में विभाग ने पहली प्राथमिकता में भर्ती को रखा है

। होमगार्ड मुख्यालय में 31 मार्च को होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति की अगुवाई में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार खाली पदों पर भर्ती और उपलब्धियों के सम्बंध में प्रस्तुतिकण दे चुके हैं।

होमगार्ड डीआईजी रणजीत सिंह बताते हैं कि विभाग में 118348 पदों के सापेक्ष 85 हजार होमगार्ड हैं। करीब 32 हजार पद खाली हैं। हर साल चार हजार जवान रिटायर हो रहे हैं।

महिलाओं के चार हजार पद में से 1500 पद खाली हैं। डीआईजी रणजीत सिंह के मुताबिक हर साल चार हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पांच साल में 20 हजार पद खाली हो जाएंगे।

ऐसे में हर साल पद भरने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर यह प्रस्ताव बनाया गया है, ताकि जवानों की कमी न होने पाए। शासन से हरी झण्डी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker