मंदना करीमी को करणवीर बोहरा के कैरेक्टर पर शक?

मंदना करीमी लॉकअप में कई शॉकिंग खुलासे कर चुकी हैं। अब उनके साथी जीशान खान ने कुछ ऐसा बताया जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। जीशान  ने बताया कि मंदना को करणवीर बोहरा के कैरेक्टर पर शक होता है।

यह बात मंदना उन्हें खुद बता चुकी हैं। अंजलि अरोड़ा ने भी इस पर हां में हां मिलाई। बता दें कि करणवीर ने लॉकअप में ही अंजलि अरोड़ा से बोला था कि उनके साथ लव ऐंगल क्रिएट करें क्योंकि दर्शकों को यही सब पसंद होता है।

अंजलि को करण की यह बात पसंद नहीं आई थी। जीशान ने बताया कि मंदना को शो के पहले भी करणवीर घर बुला चुके हैं। कंगना रनौत के शो लॉकअप में गॉसिप का बाजार गरम है।

लेटेस्ट एपीसोड में जीशान अंजलि अरोड़ा और अली मर्चेंट से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करणवीर बोहरा और मंदना करीमी से जुड़ी शॉकिंग बात बताई।

जीशान ने बताया, मंदना ने करणवीर के बारे में काफी बड़ी बात बताई थी। वह उनकी बुराई कर रही थी और बोलीं कि KV पर भरोसा मत करना।

मंदना ने कहा था, मुझे करणवीर पर बाहर की दुनिया में भी भरोसा नहीं। उसने कई बार मुझे स्क्रिप्ट डिसकस करने के लिए घर बुलाया।

Back to top button