मलाइका अरोड़ा के फोटो सेशन में पहुंचा बच्चा

मलाइका अरोड़ा गुरुवार को एक एवेंट में थीं। उनके साथ एक छोटे बच्चे का वीडियो काफी वायरल है। मुंबई में हुए इस इवेंट में मलाइका ब्लैक खूबसूरत गाउन में पहुंची थीं।

वह पपराजी को पोज दे रही थीं तभी वहां ब्लैक सूट में एक लड़का आ गया। मलाइका ने बच्चे से हाथ मिलाया और पूछा क्या आज वह उनके साथ डेट करने वाला है?

मलाइका ने मीडिया से यह भी पूछा कि क्या किसी का बच्चा खो गया है? मलाइका ये वीडियो काफी देखा जा रहा है। मलाइका इवेंट में ब्लैक कलर का मरमेड गाउन पहने थीं।

साथ में डायमंड नेकलेस काफी प्यारा दिख रहा था। वह जैसे ही मीडियो को पोज देने लगती हैं तब तक एक बच्चा आ जाता है। बच्चा मलाइका से हाथ मिलाता है।

वह उससे पूछती हैं, क्या आप मेरे डेट हो? फिर पूछती हैं कि क्या किसी का बच्चा खो गया। बच्चा चला जाता है फिर मलाइका पपराजी को पोज देती हैं।

वैसे हकीकत में तो मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। एक रीसेंट इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने रिलेशनशिप गॉसिप पर बात की थी। Social Media Star With Janice में एज गैप पर अर्जुन बोले थे, लोगों की राय होती है क्योंकि उन्हें राय बनाना पसंद है।

भारत में हमें गॉसिप करना पसंद है। हम सब जनानी बन गए हैं। हम सब डिसकस करना चाहते हैं, वे शादी कब करेंगे?

दोनों साथ में अच्छे नहीं लगते। पता नहीं उसने इसमें क्या देखा। लगता नहीं दोनों का रिश्ता चलेगा। करियर बर्बाद हो जाएगा… ये सब कहते रहते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker