सेंसेक्स 740 पॉइंट की बढ़त के साथ 58683 पर बंद, निफ्टी 17250 के पार 

दिल्ली: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला और बढ़त के साथ बंद भी हुआ, इसमें पूरे दिन तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 740 पॉइंट की बढ़त के साथ 58,683 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 146 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,472 पर बंद हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 419 पॉइंट की बढ़त के साथ 58,372 पर खुला था। वहीं NSE का निफ्टी 17,468 पर खुला। इसने पूरे कारोबारी दिन में 58,727 का ऊपरी और 58,176 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स में ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयर टॉप पर हैं। इसमें मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले इंडिया में 2% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, विप्रो और भारतीय एयरटेल गिरावट में रहे।

निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से मेटल और फार्मा इंडेक्स में गिरावट रही, बाकी 9 में बढ़त क साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा मीडिया इंडेक्स में 2.28% की बढ़त है। वहीं बैंक, ऑटो, फिन सर्विस, रियलटी और प्राइवेट बैंक करीब 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं FMCG, IT, फार्मा और PSU बैंक में मामूली बढ़त दिखी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker