सेंसेक्स 233 पॉइंट गिरकर  57,362 पर बंद, निफ्टी 17200 के नीचे

दिल्ली: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 233 पॉइंट की गिरावट के साथ 57,362 पर बंद हुआ। वहीं NSE का निफ्टी भी 69 अंको की गिरावट के साथ 17,153 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स आज 206 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,801 पर खुला था वहीं निफ्टी 67 अंको की बढ़त के साथ 17,289 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में इसने 57,100 का निचला और 57,845 का ऊपरी स्तर बनाया। निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG (-0.77%) और IT (-1.00) में गिरावट रही। सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी इंडेक्स में रही। ये 1.22% की तेजी के साथ कारोबार किया। PSU बैंक और मेटल में करीब 1% से कम की तेजी रही। निफ्टी मीडिया करीब 0.04% की तेजी के साथ कारोबार किया। निफ्टी बैंक, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस में भी गिरावट रही।

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी बाजार S&P 500 गुरुवार को 63.92 (1.43%) की बढ़त के साथ 4,520.16 पर बंद हुआ था। वहीं एशियन मार्केट में आज गिरावट का रुख है। हॉन्ग कॉन्ग के बाजार हैंगसैंग में करीब 1.60% की गिरावट है। जापान के इंडेक्स निक्केई में 0.31%, चीन के बाजार शंघाई में 0.76% की गिरावट है। ऑस्ट्रेलियाई बाजार में 0.44% की बढ़त है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker