अमेरिका के वांटेड असांजे ने जेल में वकील संग लिए सात फेरे

दिल्ली: विकीलीक्स के संस्थापक और अमेरिका के वांटेड जूलियन असांजे ने जेल में शादी रचाई है। लंबे समय तक संबंध में रहने के बाद वो लंदन के एक जेल में अपनी वकील स्टेला मॉरिस के साथ शादी के बंधन में बंध गए। असांजे अपने खुलासों के जरिए दुनिया भर में खलबली मचा चुके हैं। यही कारण है कि अमेरिका सहित कई देशों की सरकार उन्हें पकड़ना चाहती है। जूलियन असांजे का काम और उनकी जिंदगी दोनों ही उथल-पुथल भरी रही है। सेना से जुड़े लाखों दस्तावेज लीक कराने से लेकर दूतावास में शरण और अब जेल में अपनी वकील के साथ शादी असांजे की कहानी बेहद दिलचस्प रही है।

असांजे और मॉरिस की शादी लंदन के हाई सिक्योरिटी वाले जेल बेलमार्श में हुई। असांजे यहां 2019 से बंद हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, इस शादी में केवल 4 सरकारी मेहमान शामिल हुए। इनमें दो गवाह और दो गार्ड थे। सुरक्षा कारणों से यहां मीडिया को आने की अनुमति नहीं दी गई। शादी के तुरंत बाद दुल्हन बनी स्टेला को बाहर जाने के लिए बोल दिया गया। जेल के बाहर आकर उन्होंने अपना वैडिंग केक काटा।

50 साल के असांजे और 38 साल की स्टेला के दो बेटे हैं। गिरफ्तारी और अमेरिका प्रत्यर्पण से बचने के लिए असांजे ने लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में शरण ले रखा था। इसी दौरान उनके बच्चे हुए। उनका बड़ा बेटा गैब्रियल 4 साल का है। जबकि उनका छोटा बेटा मैक्स 2 साल का है। दोनों अपनी मां और पिता की शादी में जेल गए थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker