चीन में 133 पैसेंजर्स को ले जा रहा प्लेन पहाड़ियों में क्रैश

दिल्ली: चीन में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। 133 पैसेंजर्स को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न पैसेंजर जेट ग्वांगशी में क्रैश हो गया। जिस पहाड़ी पर यह विमान क्रैश हुआ है, वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। उस पहाड़ी से धुआं उठता नजर आ रहा है। इस हादसे में कितने यात्री मारे गए हैं, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं।

हादसे की तस्वीरें देखकर कई यात्रियों आशंका जाहिर की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों को ले जा रहा विमान बोइंग 737 मॉडल का है। इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुतािबक, फ्लाइट MU 5735 ने दोपहर सवा एक बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ा भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। जो बोइंग हादसे का शिकार हुआ है, वो साढ़े छह साल से एयरलाइंस में ऑपरेट हो रहा था। हादसे के बारे में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बयान नहीं आया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker