यूक्रेन का आरोप , नए हिटलर हैं पुतिन

दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच जंग शुरू हुए आज 22 वां दिन है। दोनों देशों की सेनाएं पूरे जोर से एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं। रूसी सेना यूक्रेन के कई शहरों को शमशान बनाने में आमादा है तो यूक्रेनी सैनिकों का पूरा जोर रूसी सेना को अपने देश से खदेड़ना है। इस बीच गुरुवार को यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति नए हिटलर हैं, उनके आदेश पर रूसी सेना मारियूपोल में आम लोगों का नरसंहार कर रही है। उनका लक्ष्य यूक्रेन को पूरी तरह नष्ट करना है।

गुरुवार को यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के नए हिटलर हैं। पुतिन को आने वाले वक्त में एक अपराधी के तौर पर जाना जाएगा। रेजनिकोव ने आरोप लगाया कि रूसी सेना मारियूपोल में यूक्रेन के लोगों के खिलाफ नरसंहार कर रही है। उनका लक्ष्य यूक्रेन को नष्ट करना है।

उधर, यूक्रेन मीडिया के मुताबिक, गुरुवार को रूसी सेना के हवाई हमले से मेरेफा इलाके में 21,500 घर तबाह हो गए। इस हमले में एक स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी नष्ट हो गया है। गौरतलब है कि रूसी सेना यूक्रेन की धरती पर तीन सप्ताह से अधिक से आक्रमण कर रही है लेकिन रूस के लिए यूक्रेन पर नियंत्रण करना मुश्किल रहा है। इस पूरे युद्ध में यूक्रेन का तो नुकसान हो ही रहा है। इसके साथ ही रूस को भी बेहद नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि लड़ाई में अब तक 4 रूसी जनरल मारे जा चुके हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker