छत्तीसगढ़ में फॉरेस्ट गॉर्ड के 291 पदों पर होगी भर्ती

अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट का प्रावधान है।

वन विभाग में वनरक्षक के 291 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी 12वीं पास ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वन रक्षक पदों पर ये भर्ती वन मंडलों के अनुसार होगी। वन मंडलाधिकारी को भर्ती का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

बस्तर संभाग के जिलों बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर और सरगुजा संभाग के जिलों सरगुजा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ के अलावा कोरबा जिले में भर्ती के लिए उन जिलों के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर पाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।

अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट का प्रावधान है।

राज्य के खेल पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार पाने वालों को भी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी। आवेदन करने के लिए पुरुषों के लिए ऊंचाई कम से कम 163 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 150 सेंटीमीटर अनिवार्य है।

अनुसूचित जनजाति के पुरुषों को लिए ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 145 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सीने की माप सभी पुरुषों के कम से कम 79 सेमी और फुलाव 05 सेमी होना चाहिए। महिलाओं के लिए यह माप 74 सेमी और फुलाव 05 सेमी निर्धारित किया गया है।

अधिक जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://www.cgforest.com/ पर 12 दिसम्बर दोपहर 12 बजे से 31 दिसंबर की रात 11.59 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker