पटेल जयंती पर जारी होगा रालोद का लोक संकल्प पत्र

पहली बार 50 किलो की खाद की बोरी 45 किलो की हुई : त्यागी
लखनऊ,संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल 31 अक्टूबर को लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. जयंत सिंह द्वारा लोक संकल्प पत्र जारी किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल किसान एवं मजदूर विरोधी ही नहीं बल्कि छात्र, युवा और आम जनता की भी विरोधी है। वर्ष 2017 में चुनाव के समय किये गये किसी भी वादे को निभाना इस सरकार के एजेन्डे में नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार किसानों की खाद की बोरी में चोरी की गयी है और 50 किलो की बोरी 45 किलो की हो गयी है। किसानों की आय दुगुना करने का वादा करने वाली सरकार के राज में किसानों की आय आधी हो गयी है।

केवल इतना ही नहीं विगत दस महीने से किसान तीनों कृषि कानूनों को रदद कराने के लिए आन्दोलनरत् है और लगभग 1000 किसान अकाल मृत्यु का शिकार हे चुके हैं।

फिर भी देश के प्रधानमंत्री जी किसानों के प्रति वार्ता करना तो दूर शोक संवेदना तक प्रकट न करने में अपनी वाहवाही समझते हैं भाजपा के नेताओं को शर्म नहीं आती जब उनके द्वारा किसानों को आतंकवादी और खलिस्तानी कहा जाता है।

श्री त्यागी ने कहा कि लखीमपुर के तिकुनिया में शान्तिपूर्ण ढंग से आन्दोलन कर रहे किसानों को केन्द्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा के सुपुत्र ने अपने साथियों के साथ गाडिघ्यों से कुचल दिया और किसानों के साथ साथ पत्रकार बन्धु रमन कश्यप भी इस घटना का शिकार हो गये परन्तु दो दिन बाद राजधानी लखनऊ आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी ने अपने सम्बोधन में इस घटना के प्रति शोक तक नहीं व्यक्त किया जो कि किसानों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल 104 रूपये प्रति लीटर तथा डीजल 90 रूपये प्रति लीटर तथा रसोई गैस 1000 रूपये के करीब प्रति सिलिण्डर पहुंच गयी है आम जनता की जरूरत का सरसो का तेल 225 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं और जनता त्राहि त्राहि कर रही है।राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि 2022 में हम भाईचारा सम्मेलन और किसान रैलियों के माध्यम से जनता के बीच जा रहे हैं और जनता का भारी समर्थन राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै जयंत सिंह को मिल रहा है।

यह निश्चित है कि आम चुनाव के पश्चात योगी को पुनः गोरखनाथ मठ में बैठ कर ही सेवा करनी होगी जनता उनके राज में प्रत्येक दृष्टि से त्रस्त है और उसने निश्चय कर लिया है कि आगामी सरकार किसानों, मजदूरों, मजलूमों और कामगारों के साथ साथ छात्रोें और बेरोजगारो की होगी।

यह कहना कि अतिशयोक्ति न होगा कि वर्ष 2022 से किसान मसीहा चै चरण सिंह के सपनों का भारत बनाने की नींव उत्तर प्रदेश से पड़ेगी।

आगामी 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष चै जयंत सिंह अपने मजबूत इरादे के साथ एक ऐसा ऐप लान्च करेंगे जिससे देश में पहली ऑगमेंटेड रियलिटी टेक्नोलाॅजी का इस्तेमाल करके घोषणा पत्र तैयार करने वाली और सीधे जनता से सुझाव लेने वाली इकलौती पार्टी राष्ट्रीय लोकदल होगी।

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मसूद अहमद, राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी, टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा आदि नेता उपस्थित थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker