स्मार्ट सिलेंडर का करें इस्तेमाल

त्योहारी सीजन के बीच रसोई गैस सिलेंडर (LPG Price) के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। प्रति सिलेंडर 15 रुपये की वृद्धि की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में अब रसोई गैस की कीमत 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गयी है। महंगाई के इस दौर में बचत के लिए स्मार्ट तरीका अपनाना जरूरी है।

इसके लिए इंडेन का स्मार्ट सिलेंडर (Composite Cylinder) लॉन्च किया जा चुका है। इस सिलेंडर में कई ऐसी खासियत है, जिसके जरिए आप रसोई गैस एलपीजी की बचत कर सकते हैं।

क्या है कंपोजिट सिलेंडर: आमतौर पर लोगों को अंदाजा नहीं होता की उनके सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है। इस चक्कर में कई बार सिलेंडर की बची हुई गैस का इस्तेमाल किए बगैर नए सिलेंडर को लगा दिया जाता है।

हालांकि, कंपोजिट सिलेंडर (Composite Cylinder) में ऐसा नहीं है। ये सिलेंडर तीन अलग-अलग परतों में होता है। इस सिलेंडर में आप देख सकेंगे कि कितनी गैस बची हुई है।

कई बार डिस्ट्रिब्यूटर या वेंडर भी कम एलपीजी वाले सिलेंडर दे जाते हैं, ऐसे लोगों की भी आप चोरी पकड़ सकते हैं। इसके अलावा एलपीजी की स्थिति देखकर आप नए सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker