शातिर अपराधी पति-पत्नी एक साथ तड़ीपार

इंदौर। जिला प्रशासन ने गत दिवस एक साथ 18 आरोपियों का जिला बदर आदेश जारी किया। इसमें पहली बार पति-पत्नी (दोनों को) भी एक साथ जिला बदर (तड़ीपार) किया गया है। संभवत: प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में यह पहला मामला है।

पति अजय खंडारे और पत्नी लीला निवासी शुक्ला नगर इन दोनों के आपराधिक प्रकरणों की फाइल संयोगितागंज पुलिस ने भेजी थी। इन दोनों के खिलाफ अवैध शराब बेचने और क्षेत्र के लोगों से झगड़ा-मारपीट-शांतिभंग के 15 प्रकरण थाने में दर्ज हैं।

टीआई संयोगितागंज थाना प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक पति-पत्नी को तीन तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है। थाना क्षेत्र का यह पहला मामला है जब किसी महिला पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है।

टीआई के अनुसार दोनों पर कुल मिलाकर एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं, जिनमें अवैध शराब बेचना और मारपीट के हैं। पुलिस के अनुसार जिला बदर किए गए पति पत्नी पर इसके पहले भी सात बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन ये दोनों लगातार उल्लंघन कर रहे थे।

इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन को मिल रही थी। इसी के चलते एसपी ने इन दोनों पति पत्नी के आपराधिक रिकार्ड को कलेक्टर के सामने पेश किया और जिला बदर करने के सिफारिश की। इन्हीं के साथ कांगेस नेता राजू भदौरिया को भी जिला बदर यिा गया है।

पुलिस के अनुसार जिला बदर किए गए दंपति का अच्छा खासा आपराधिक रिकार्ड है। दोनों का नाम अपराधी सूची में भी है। इसके अलावा उनका लड़का भी गुंडा है। उसके खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल बेटा गांधी नगर थाना क्षेत्र में आईडीए बिल्डिँग में अपने माता पिता से अलग रहा रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker