भाजपा मंडल मगरलोड की बैठक,सेवा एवं समर्पण अभियान की बनी रूपरेखा

नगरी। बुधवार को भाजपा मंडल मगरलोड का आवश्यक बैठक संपन्न हुआ। जिसमें देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 25 वर्ष को अमृत काल के रूप में मनाने आह्वान किया गया है।

इस हेतु सेवा एवं समर्पण अभियान 17 सितम्बर से 7 अक्तूबर तक भाजपा संगठन ने सात कार्यक्रम तय किया गया है -: पहला नमो ऐप डाउनलोड करना है बूथ स्तर पर पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री जी को भेजना है दूसरा पर्यावरण संबंधी गतिविधियां, तीसरा स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां चौथा सेवा संबंधी गतिविधियां पांचवा प्रचार संबंधी गतिविधियां छटवाँ मीडिया गतिविधियां सातवां सोशल मीडिया गतिविधियां इन सभी कार्यक्रमों के लिए मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति किया गया है।

 बैठक में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, प्रकाश बैस जिला महामंत्री,नरेश सिन्हा जिला उपाध्यक्ष,प्रेमलता नागवंशी जिला मंत्री,महेंद्र नेताम जिला अध्यक्ष अजजा,दिनेश्वरी नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, विजय यदु अध्यक्ष भाजपा मंडल मगरलोड, विकल गुप्ता विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी,सत्रुहन साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष,रामायण सिन्हा महामंत्री,भगत मार्कण्डेय अध्यक्ष अ जा मोर्चा, हेमंत साहू, बेदम चौहान, दुर्गेश साहू,मुरली सिन्हा,गुलशन साहू,राजेश सिन्हा, दीनबन्धु साहू, अशोक साहू,हेम प्रकाश साहू, भामा साहू,शान्ति देवांगन, झमित सिन्हा, नन्दनी सिन्हा, राधा साहू सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker