भाजपा मंडल कुकरेल की बैठक संपन्न

नगरी। भाजपा मंडल कुकरेल  की महत्वपूर्ण बैठक सलोनी शक्ति केंद्र में आहूत किया गया था। जिसमें भाजपा के संगठनात्मक विषयों व रचनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में दिनांक 17 सितम्बर से आगामी 7 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा और समर्पण कार्यक्रम को पूरे मंडल में विभिन्न शक्ति केंद्रों व बूथ स्तर पर सम्पादित करने हेतु कार्यक्रम व प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

भाजपा के कार्यकर्ता सेवा और समर्पण कार्यक्रम के पखवाड़े में गांव गांव में जाकर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करके प्रधानमंत्री श्री मोदी के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे।

इसके साथ ही भाजपा के दो दिग्गज नेता पूर्व मंत्री राजिंदर भाटिया व पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के दु:खद निधन पर दु:ख जताते हुए कार्यकर्ताओं ने मौन धारण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सलोनी में आयोजित इस महती बैठक में सिहावा विधानसभा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, भाजपा के जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, शुभम यदु,दिव्येन्द्र सिंह परिहार,खोमेंद्र साहू,भगवान सिन्हा,नरेश दीवान,हेमलाल ध्रुव, हेमलाल साहू, मनीषा मंडावी, अजय यादव,अजय ध्रुव,मोहन मानिकपुरी सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker