कोटा से पटना पहुंची महिला के साथ गैंगरेप

पटना में एक बार फिर एक महिला दरिंदगी शिकार बनी। उसके छोटे से बच्चे के सामने अपराधियों ने नशा खिलाकर पहले उसके साथ लूटपाट की और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता के बयान पर फतुहा थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

पीड़िता राजस्थान के कोटा में अपने पति के साथ रहती है। उसका पैतृक घर मोतिहारी में है। पैतृक घर  जाने के लिए वह कोटा से पटना आई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कोटा से अपने 4 साल के बच्चे को लेकर मोतिहारी के लिए निकली थी। शनिवार की शाम को पटना स्टेशन पहुंची। स्टेशन के बाहर ऑटो चालक के रूप में नशा खुरानी गिरोह ने उसे अपना शिकार बना लिया।

ऑटो में उसके साथ गिरोह के कुछ गुर्गे सवार हो गए और रास्ते में उसे नशा खिलाकर नर्वस कर दिया। अपराधी उसे गौरीचक थाना क्षेत्र के सुडीहा में एक गोदाम में ले गए।

वहां 20 हज़ार नगद, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। गुर्गों ने वहीं सुनसान गोदाम में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। और फिर लाकर उसे फतुहा फोरलेन पर ओवरब्रिज के पास बच्चे के साथ  छोड़ दिया। कई घंटों तक महिला वहीं पड़ी रही।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker