यूबीआई को मिला 1.5 अरब डॉलर की सुविधा वाला सस्टेनेबिलिटी लिंक्ड लोन

नयी दिल्ली । यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने अपनी अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग इकाई के माध्यम से 1.5 अरब डॉलर की सिंडिकेट सुविधा वाले सस्टेनेबिलिटी लिंक्ड लोन हासिल करने की आज घोषणा की।


यूबीआई ने बयान जारी कर बताया कि सस्टेनेबिलिटी लिंक्ड केपीआई की जांच प्रत्येक वर्ष थर्ड पार्टी विशेषज्ञों के द्वारा की जाएगी।

इस संरचना के तहत, तीन प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) पर समूह की प्रगति के आधार पर ऋण सुविधाओं पर उधारकर्ता द्वारा भुगतान की जाने वाली ब्याज दर घटेगी या बढ़ेगी।


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एशिया प्रशांत क्षेत्र में कुछ बैंकों में शामिल हो गया है, जो महत्वाकांक्षी पर्यावरणीय और जिम्मेदार ऋण प्राप्त करने, अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में अपने परिसंपत्ति आधार में विविधता लाने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।

Back to top button