पुरनपुर पीलीभीत फिर बढ़ी शारदा, बैराज बंद

पीलीभीत। पहाड़ों पर बारिश के चलते मंगलवार को शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। एक दिन पहले 50 हजार क्यूसेक के अंदर था। मगर मंगलवार को एक लाख से ऊपर पहुंच गया है।

बनबसा बैराज से वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया है। बाढ़ खंड के अधिकारी भी सतर्क हो गए है।


इंडो-नेपाल सीमा से तराई इलाके से शारदा नदी जनपद सीमा में प्रवेश करती है। पहाड़ों पर फिर बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।

इससे माधोटांडा क्षेत्र के नौजल्हा, गभिया सहराई और नलडेंगा क्षेत्र में कटान का खतरा बढ़ सकता है। इस बार भी नदी ने चालू बरसात के बाद नलडेंगा क्षेत्र में कटान कर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी थी।

कई दिन पहले बाढ़ की स्थित बन गई थी। इसके बाद स्थित सामान्य हो गया, तो एक दिन पहले नदी का जलस्तर 50 हजार क्यूसेक के अंदर था और खतरे के निशान से करीब तीन मीटर नीचे पानी बह रहा था।

मगर मंगलवार को फिर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बनबसा बैराज के अनुसार मंगलवार को नदी का जलस्तर एक लाख, एक हजार चार सौ 79 पहुंच गया था।

खतरे का निशान 221.70 मीटर पर है जबकि जलस्तर 119.5 मीटर पर पहुंच गया था। नदी का पानी खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे पानी बह रहा है।

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार ने बताया कि शारदा नदी की स्थिति सामान्य है। निगरानी टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker