अचानक नदी में बाढ़ आने से पिकनिक मनाने गए लोग फंस गए,रस्सी के सहारे निकले बाहर

कवर्धा।  कबीरधाम जिले के पर्यटन स्थल रानी दहरा में  पिकनिक मनाने गए लोग अचानक नदी में बाढ़ आने से फं स गए। बोड़ला ब्लाक के ग्राम बैरख में है, जहां पहाड़ों के बीच लगभग 90 फ ीट की ऊंचाई से पानी गिरता है।


रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने गए थे तभी अचानक से नदी में बाढ़ आ गई। पानी का बहाव इतना अधिक था कि जो जहां था वही फं स गया।

फं से लोगों में महिलाए और बच्चे भी शामिल थे। लोगों को लगा कुछ देर में पानी कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 4 से 5 घंटे तक नदी में बाढ़ की स्तिथि रही।


इस बीच कुछ लोगो ने गाड़ी में रखे रस्सी के सहारे नदी पार करने की भी कोशिश की लेकिन सफ ल नही हो पाए। आश्चर्य की बात रही कि 5 घण्टे तक लोग फ ंसे रहे लेकिन जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को इसकी भनक तक नहीं थी।

अच्छी बात रही कि किसी प्रकार से कोई जनहानि नही हुई। वही रानी दहरा परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए लोगों ने आज वीडियो वायरल किया।

तब मामले की जनाकारी लोगों को लगी। जैसे तैसे लोगों की मदद से रस्सी के सहारे नदी से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

Back to top button