पैरालिंपिक्स में शूटर अवनि लेखरा के निशाने से फिर छाया हिंदुस्तान

टोक्यो। टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत के लिए आज का दिन बेहद खास जा रहा है। पहले भारत के लिए सिल्वर मेडल पुरुषों के हाई जंप कैटेगरी में प्रवीण कुमार ने हासिल किया। उन्होंने 2.07 मीटर की हाई जंप के साथ ये कमाल किया।

प्रवीण कुमार का ये प्रदर्शन उनके पर्सनल बेस्ट से भी शानदार था। इतनी ऊंची कूद के साथ उन्होंने नया एशियन रिकॉर्ड भी बना दिया। वहीं भारत के झोली में अब एक और मैडल आ गया है। ये मेडल उसे महिलाओं के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट में मिला।

ये मेडल कांस्य पदक के तौर पर निशानेबाज अवनि लेखरा ने दिलाया है। भारत ने ये 12वां मेडल जीता है। टोक्यो पैरालिंपिक्स में अवनि के निशाने से भारत को मिला ये दूसरा मेडल है। इससे पहले वो देश को गोल्ड मेडल दिला चुकी हैं।

वो पैरालिंपिक्स खेलों के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।19 साल की अवनि ने 4 दिन पहले 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था  और अब उन्होंने अपने राइफल से देश के लिए कांसा पक्का किया।

ये टोक्यो पैरालिंपिक्स में भारत की झोली में गिरा चौथा ब्रॉन्ज मेडल है। अवनि लेखरा नीलिंग पोजीशन के बाद 149.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर थीं। प्रोन राउंड के बाद वो सीधे छठे नंबर पर फिसल गई थीं, लेकिन फिर स्टैंडिंग पोजीशन में उन्होंने कमाल की वापसी की और मुकाबले को तीसरे नंबर पर रहते हुए खत्म किया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker