पायल रोहतगी के खिलाफ पुणे पुलिस ने दर्ज किया केस

पुणे। पुणे पुलिस ने अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ धारा 153 (ए), 500,आईपीसी की धारा 505 (2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

अभिनेत्री पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

गौरतलब है कि अभिनेत्री पायल रोहतगी का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अपनी छवि के कारण अक्‍सर निशाने पर भी रहती हैं।

बता दें कि 2019 में भी स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने उनके खिलाफ आईटी अधिनियम के 66 और 67 के तहत केस दर्ज किया था।

ये शिकायत युवक कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने दर्ज करवायी थी। अभिनेत्री पर स्वतंत्रता सेनानी मोती लाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की करने का आरोप था।

पायल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं और मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।

अभिनेत्री पायल ने अपने इस दावे को पुख्‍ता करने के लिए ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बायोग्राफी का हवाला दिया था। यही नही इस वीडियो में और भी कई तरह के आपत्तिजनक दावे किए गए थे, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पायल रोहतगी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगे और युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने आईटी ऐक्ट की धारा 66 और 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker