कुल्लू में भूकंप का झटका, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता

कुल्लू । हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप सुबह करीब 5:30 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई।
भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Back to top button