सेफ सिटी परियोजना के तहत पिंक सिटी बनेगा बांदा मंडल मुख्यालय

बांदा। शासन द्वारा संचालित सेफ सिटी परियोजना के अंतर्गत कमिश्नरी वाले जिले पिंक सिटी बनेंगे। इसी परियोजना के अंतर्गत बांदा मंडल मुख्यालय का चयन किया गया है।

जिसके अन्तर्गत बहुत जल्द मण्डल मुख्यालय में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इंडिकेटेड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और महिलाओं की समस्याओं के निदान के लिए पिंक बूथ बनाये जाएंगे।

कोतवाली नगर में गुरूवार को व्यापार मंडल के साथ बैठक में अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने इस योजना के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिंक बूथों में महिला कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी ताकि महिलाएं अपनी समस्याएं आसानी से बता सकें,पिंक शौचालय बनाये जाएंगे, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

जिला प्रशासन शहर का भृमण कर जगह चिन्हित करेगा और प्रस्ताव बना कर शासन को भेजेगा। बजट आने के बाद पिंक सिटी का काम शुरू कर दिया जाएगा।

बैठक में शहर में लगने वाले जाम को लेकर व्यापार मंडल से चर्चा हुई, व्यापारियों ने बाजार में जाम को लेकर समस्याएं बताईं।

मनोज जैन ने कहा बलखण्डी नाका से बाबूलाल चौराहे तक वन वे किया जाए। इंद्रेश जड़िया ने कहा बलखण्डी नाका से कटरा तक रोड में लोग घरों के सामने चार पहिया वाहन खड़े करते हैं जिससे जाम लगता है

। एडिशनल एसपी ने बताया कि बहुत जल्द जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग नगर पालिका और टेलीफोन विभाग के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

बैठक में शहर कोतवाल भास्कर मिश्र, ट्राफिक इंचार्ज मधुसूदन शुक्ल, इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह, के अलावा व्यापार मंडल से सत्यप्रकाश सर्राफ, मनोज जैन, शान्तनु ओमर, राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, संतोष गुप्ता, दिलीप जैन, विष्णु गुप्ता, प्रेम गुप्ता, सुरेश कान्हा आदि मौजूद रहें।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker