बीते दिन देश में 37607 कोरोना केस मिले, 647 लोगों की मौत हुई

दिल्ली: बीते दिन देश में 37,607 नए कोरोना केस मिले, जो कि सोमवार की तुलना में करीब 13 हजार ज्यादा हैं। इस दौरान 33,970 लोग ठीक हुए। कोविड को मात देने वालों की संख्या 28 मार्च (32269) के बाद इतनी कम आई है। पिछले 24 घंटे में 647 की मौत हुई, जो कि 34 दिनों (20 जुलाई) के बाद सबसे ज्यादा है। देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker