टीका अवश्य लगवाएं: विवेक साग

भोपाल। मध्य प्रदेश में दो दिवसीय कोविड टीकाकरण महाअभियान को लेकर ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर ने वीडियो संदेश जारी किया है।
टोक्यो ओलिंपिक की हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य विवेक सागर प्रसाद ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोविड टीकाकरण महाअभियान 25 व 26 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है।
सभी नागरिकों से निवेदन है कि वे नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगाएं। मैंने अपना टीकाकरण करा लिया है, आप भी करवाएं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विवेक का आभार जताते हुए ट्ववीट किया कि स्वयं कोरोना का टीका लगवाने और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए आपका धन्यवाद ओलंपिक पदक विजेता विवेकसागरजी। आशा करता हूं कि आपका यह संदेश युवाओं को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करेगा।
कोरोना संक्रमण को समाप्त करने और प्रदेशवासियों को संक्रमण से सुरक्षा देने के लिए मध्यप्रदेश में 25 और 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान-2 चलाया जाएगा।
महाअभियान की तैयारियों के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर विभिन्न समाज के प्रमुखों ने भी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संचार के विभिन्न माध्यमों से वैक्सीनेशन की अपील की है।





