महिला हॉकी टीम का ओडिशा में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय मेंस और महिला हॉकी टीमों का ओडिशा में शानदार स्वागत किया गया।

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर दोनों टीमों का स्वागत करने के लिए प्रदेश के खेलमंत्री टी के बहेड़ा और भारतीय मेंस हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की मौजूद थे।

खिलाड़ियों को दो अलग-अलग बसों में होटल ले जाया गया, जहां आराम करने के बाद वे अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद होंगे।

शंखनाद, फूलमालाओं और टीका लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इसके अलावा ओडिशा के पारंपरिक और लोक नृत्य समूहों ने कार्यक्रम पेश किए।

शहर के लोग भी सड़कों के दोनों ओर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए जमा थे। ओडिशा सरकार 2018 से भारतीय हॉकी टीमों की ऑफिशियल प्रायोजक है।

मेंस टीम ने टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद भारत के लिए पदक जीता। वहीं महिला टीम ने पहली बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker