एक और संक्रमित की मौत

मुंबई। मुंबई में कोविड -19 के डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट (Delta Plus Variant) से एक और व्‍यक्ति की मौत की सूचना मिली है। रायगढ़ कलेक्टर निधि चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में डेल्टा प्लस वैरिएंट के कारण एक मौत की सूचना है।

मृतक व्‍यक्ति जिले के नागोथाने क्षेत्र का रहने वाला था उसकी उम्र 69 वर्ष बतायी गई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट के कारण अब तक कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतक रत्नागिरी, मुंबई और रायगढ़ से थे।

बता दें कि इससे पहले 63 वर्षीय महिला की मौत की खबर मिली थी। मुंबई में डेल्‍टा वैरिएंट के कारण हुई मौत का ये पहला मामला है। ये महिला 21 जुलाई को कोविड पाजिटिव पाई गई थी।

महिला डायबिटीज समेत कई अन्‍य बीमारियों से भी पीड़ित थी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जानकारी दी कि राज्य में COVID-19 के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले 65 तक पहुंच गए हैं।

इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स इंटीग्रेटिव बायोलॉजी प्रयोगशाला ने डेल्टा प्लस वैरिएंट के साथ 20 और रोगियों का पता लगाया, जिससे राज्य में अब तक इसके रोगियों की कुल संख्या 65 हो गई है।

Back to top button