बजरंग का कांस्य पदक मुकाबला

नई दिल्ली। भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। हॉकी में जहां महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया तो वहीं तीरंदाजी और निशानेबाजी में निराशा हुई। आज ओलिंपिक के 16वें दिन भारत को पदक की उम्मीद है।

भालाफेंक में नीरज चोपड़ा गोल्ड की तलाश में उतरेंगे तो वहीं बजरंज पुनिया कांस्य पदक मुकाबला खेलेंगे।  गोल्फ के चौथा और फाइनल राउंड में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक चौथे स्थान रहीं।

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया फ्री स्टाइल 65 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल करने के लिए कजाकिस्तान के पहलवान दौलेत नियाजबेकोव के खिलाफ उतरेंगे। 3.55 पर उनका मुकाबला होना है जिसपर पूरे भारत की नजर है। इस मैच के कुछ देर बाद ही भारतीय टीम के स्टार नीरज चोपड़ा भालाफेंक में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। 

टोक्यों ओलिंपिक में गोल्फ के चौथा और फाइनल राउंड में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक चौथे स्थान रहीं। इसके साथ ही वह पदक जीतने के साथ-साथ इतिहास रचने से भी चूक गईं।

न्यूजीलैंड की लीडिया को से उन्हें कड़ी टक्कर मिली ।लीडिया ने कांस्य पदक। अमेरिका की नैली कोरडा ने गोल्ड और जापान की मोने इनामी ने सिल्वर अपने नाम किया। टोक्यों में खराब मौसम के कारण मैच थोड़ी देर रोकना पड़ा था।

Back to top button