स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 419 पद स्वीकृत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 419 पद स्वीकृत किए गए हैं।  आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 419 पद स्वीकृत करने की मंजूरी दी गई।

इन पदों पर भर्ती आगामी तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। इसमें संयुक्त संचालक दंत स्वास्थ्य, उप संचालक दंत स्वास्थ्य के एक-एक पद तथा संभागीय कायार्लय स्तर पर उप संचालक दंत स्वास्थ्य के 7 पद और शहरी क्षेत्र में जिला चिकित्सालय में दंत विशेषज्ञ के 34 पद, दंत चिकित्सक के 46 पद, इस प्रकार कुल 89 पद निर्मित किए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्र में 330 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दंत चिकित्सकों के 330 पद निर्मित किए जाएंगे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker