स्वदेश लौटीं मीराबाई चानू

टोक्यो। भारोत्तोलक मीराबाई चानू टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक जीतकर सोमवार को भारत लौट आईं। दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उनका अनिवार्य आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ। एयरपोर्ट पर उनके सम्मान में लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

इस बीच खबर है कि मणिपुर सरकार ने चानू को पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) नियुक्त करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने यह जानकारी दी है।

बता दें कि मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया। भारत रवाना होने से पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा,’घर के लिए रवाना, टोक्यो 2020 को मेरे जीवन के यादगार पलों के लिए धन्यवाद।

‘ प्रतियोगिता में अपने चार सफल प्रयासों के दौरान चानू ने कुल 202 किग्रा (स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) का वजन उठाया। चीन की झीहुई होउ ने कुल 210 किग्रा का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया, जबकि इंडोनेशिया की विंडी केंटिका आइसा ने कुल 194 किग्रा उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker