बाढ़ और भूस्‍खलन से भयंकर तबाही

मुंबई। महाराष्ट्र में बाढ़, भूस्खलन और बारिश ने भयंकर तबाही मचा रखी है। यहां अब तक लगभग 164 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 लोग लापता बताये जा रहे हैं। इन घटनाओं का शिकार होने के कारण 50 से अधिक लोग घायल भी हो चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे सतारा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रहे थे। हालांकि, दृश्यता कम होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर कोयना हेलीपैड पर नहीं उतर सका। इसलिए यह पुणे हवाई अड्डे पर वापस आ गया है।

रायगढ़ डीएम के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन प्रभावित तलाई गांव में बचाव अभियान आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। 31 लापता लोगों को उचित प्रक्रिया के बाद मृत घोषित किया जाएगा। एनडीआरएफ/एसडीआरएफ/टीडीआरएफ की राय लेने के बाद इन लापता लोगों की तलाश बंद कर दी गई है।

Back to top button