हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में नदियां उफान पर हैं। महाराष्ट्र और बिहार के कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department, IMD) ने प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति के लिए सचेत रहने को कहा है। सोमवार से पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है और इसके मद्देनजर राज्य के कई हिस्सों में ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तराखंड के कुमाऊं में भीषण बारिश हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में लोग उमसभरी गर्मी से परेशान हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में सोमवार की सुबह मध्यम बारिश के साथ दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। रविवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आइएमडी जिसने पिछले महीने मानसून के आगमन को लेकर कई तरह की भविष्यवाणियां की थीं। सोमवार के लिए भी आइएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker