बाढ़ के मौसम में अभियंता नदारद

बांदा,संवाददाता। केन नदी में बाढ़ लाने वाले बरियारपुर बांधध्वियर मानसूनी मौसम में भी सतर्क निगरानी से वंचित हैं। कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मी बांधों का जिम्मा संभाले हैं। सिंचाई विभाग के अभियंता नदारद हैं। यह आरोप सपा नेताओं ने लगाया।

शनिवार को सपा नेताओं ने मध्य प्रदेश में स्थित बरियारपुर बांध का मौके पर जाकर जायजा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू और पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर के नेतृत्व में सपा नेताओं ने शनिवार को दोपहर बरियारपुर बांध का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि क्रस्टवाल से पानी उफना रहा है। मध्य प्रदेश में बारिश भी हो रही है। कभी भी बाढ़ आ सकती है। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के कोई अभियंता वहां नहीं मिले। चंद कर्मचारी ही मौजूद थे।

जबकि 15 जून से अभियंताओं को यहां लगातार रहना चाहिए। सपा नेताओं ने बांध की क्रस्टवाल, फाटक और अन्य भवनों के भी मरम्मत की मांग की।

उधर, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कमल कुमार ने बताया कि तीन विभागीय और दो प्राइवेट कर्मी लगातार बांध पर तैनात हैं। वायरलेस सेट भी लगाया गया है। अवर अभियंता और वह खुद समय-समय पर बांध का भ्रमण करते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker