कांग्रेस चीफ के रूप में सिद्धू की हुई ताजपोशी

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह का अंत करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल ली है। नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

मंच पर जैसे ही उनकी ताजपोशी का ऐलान हुआ, नवजोत सिंह क्रिकेटर की बल्ला घुमाते नजर आए। राज्य कांग्रेस मुख्यालय में कार्यभार संभालने के बाद क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने कहा कि पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता और इसकी राज्य इकाई के प्रमुख के बीच कोई अंतर नहीं है।

अमृतसर (पूर्व) के विधायक सिद्धू ने कहा कि एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता और राज्य इकाई के प्रमुख के बीच कोई अंतर नहीं है। पंजाब में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आज से पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख बन गया है।

बता दें कि ताजपोशी के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा, प्रभारी हरीश रावत भी मंच पर मौजूद थे।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पंजाब भवन में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी।

बताया जा रहा है कि सिद्धू और सिंह के बीच सौहार्दपूर्ण और गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। सिद्धू और सिंह के बीच पिछले कुछ समय से टकराव की खबरें आ रही थीं।

Back to top button