राज कुंद्रा ने दी थी 25 लाख की रिश्वत

मुंबई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को अश्वील फिल्मों के मामले में आरोपित यश ठाकुर से चार ईमेल मिले है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई पुलिस के अधिकारियों को 25 लाख रुपये की रिश्वत दी है।

वीरवार को यह जानकारी एसीबी अधिकारी ने दी। एसीबी अधिकारी के मुताबिक, यश ठाकुर से इतनी ही राशि की मांग की गई थी कि उन्हें गिरफ्तार न किया जाए। गिरफ्तारी से बचने के लिए उनसे रिश्वत मांगने और राज कुंद्रा के खिलाफ रिश्वत मांगने के उनके आरोप काफी अस्पष्ट थे।

इसलिए 30 अप्रैल को आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस को वही मेल भेजे गए। गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पति और उद्योगपति राज कुंद्रा पॉर्न एप हॉटहिट से नियमित रूप से लाखों रुपये पाता था। कुंद्रा के बैंक अकाउंट की जांच में हाल के महीनों में 9.65 लाख रुपये की आमद का पता चला है। मुंबई पुलिस ने इस एप का इस साल के शुरू में पता लगाया था।

यह एप बेस्ट इंडियन मूवीज एंड वेब सीरीज दिखाने का दावा करते हुए अश्लील सामग्री परोसता था। इसके लिए वह अलग से धन की वसूली करता था। बाद में राज कुंद्रा भी इसी एप से ड़ा मिला। इसी साल फरवरी में मुंबई पुलिस ने नवोदित अभिनेता और अभिनेत्रियों को अश्लील फिल्मों में न्यूड सीन देने का ऑफर देने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।

ये लोग फिल्मों में काम करने के लिए आए युवाओं को निशाना बनाकर अपने जाल में फंसाते थे। यह गिरोह पॉर्न फिल्में बनाकर उन्हें पेड वेबसाइटों और मोबाइल एप्लीकेशनों के जरिये लोगों तक पहुंचाता था। कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी गहना वशिष्ठ इसी गिरोह के साथ थी। यह गिरोह अश्लील वीडियो ब्रिटेन के मोबाइल एप्स में भी डालता था। इन एप्स में हॉटहिट, इंग्लिशशॉट्स, न्यूफ्लिक्स आदि प्रमुख थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker