पीड़ित महिला उम्मीदवार से मिलीं कांग्रेस नेता

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आठ जुलाई को ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान महिला प्रत्याशी से बदसलूकी की जाती है और पुलिस खड़ी-खड़ी देखती रहती है।

उन्होंने कहा कि जिस अकेले सीओ ने पीड़ितों को बचाने की कोशिश की सरकार ने उसे ही निलंबित कर दिया। बाकी अधिकारी जो खड़े थे उनको कुछ नहीं किया।

यूपी पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पंचायत चुनाव में जीत पर पीएम मोदी और योगी तारीफ करते हैं, लेकिन उनको यहां की सच्चाई नजर नहीं आती, जबकि घटना के वीडियो सामने आए हैं। दो महिलाओं से बदसलूकी होती है।

प्रशासन मौन रहता है। प्रियंका गांधी ने कहा की लगभग हर जिले में कुछ न कुछ हुआ है। कहीं हिंसा हुई है, कहीं बम फूटे हैं और कहीं महिलाओं के साथ ज्यादती हुई है, और प्रधानमंत्री जी पंचायत चुनाव की जीत पर मिठाई बांटते हैं। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो और क्या है।

प्रियंका गांधी ने पीड़ित से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि वह हर हाल में उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगी। करीब 20 मिनट की मुलाकात में उन्होंने पीड़ित महिला को गले भी लगाया और ब्लॉक प्रमुख चुनाव रद्द करने की मांग की।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखीमपुर के पंसगवा ब्लॉक के सेमरा घाट पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभद्रता का शिकार हुई सपा की महिला उम्मीदवार से मुलाकात की।

इस दौरान महिला के परिवारवालों के साथ ही हजारों कांग्रेसी मौजूद रहे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, आराधना मिश्र मोना, दीपक सिंह सहित सभी प्रमुख नेता मौके पर मौजूद रहे।तीन दिन के यूपी प्रवास के दूसरे दिन कांग्रेस महाससहिव प्रियंका गांधी पसगवां कांड की पीड़ित से मिलने मैगलगंज पहुंचीं।

यहां रास्ते में मैगलगंज से चार किलोमीटर पहले ही हाइवे पर करीब 11 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची प्रियंका गांधी अब पीड़िता से मिलने सेमरीघाट फार्म हाउस की ओर रवाना हुई हैं।

जहां पीड़िता सपा के पूर्व जिलाउपध्यक्ष क्रांति सिंह के घर पहुंची हुई हैं। पीड़ित महिला फिलहाल सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष क्रांति सिंह के घर पहुंच गई हैं। यहां पुलिस भी पहुंच गई है। क्रांति सिंह का कहना है कि प्रियंका गांधी जबरन आ रही हैं और घर आए मेहमान को रोका नहीं जा सकता।

उधर प्रियंका के दौरे से सकते में आए क्रांति सिंह का कहना है कि उनके घर पर सपा का झंडा लहरा रहा है और वह सपाई ही हैं। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद पटेल का कहना है कि प्रियंका गांधी मानवता और इंसानियत के नाते उनसे मिलने जा रही हैं।

 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker