सपा ने जिला पंचायत चुनाव में संदिग्ध चुनाव प्रणाली पर उठाए सवाल,किया प्रदर्शन

बाँदा और चित्रकूट में सपा का आंशिक प्रदर्शन,पार्टी कार्यालय में पहले से पुलिस बल मौजूद

 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में समाजवादी कार्यकर्ता उग्र होने से बचें, कलेक्टर प्रतिनिधि को दिया मांगपत्र

,बाँदा। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा ने हर ज़िला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में बाँदा में भी सपा का आंशिक प्रदर्शन हुआ। सुबह से पार्टी कार्यालय में प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया था।
समाजवादी लोग प्रशासन की सख्ती के चलते ज्यादा आक्रोश में प्रदर्शन करने से बचते दिखे। गौरतलब हैं प्रदेशभर में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव पर महिलाओं के साथ अभद्रता व चुनावी धांधली से आजिज सपाई कार्यकर्ता ने प्रदेश मुखिया के आवाहन पर आज विपक्ष की भूमिका में प्रदर्शन किया हैं।
बाँदा में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विजय करन यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी शकील अली, पूर्व जिला अध्यक्ष शमीम बांदवी, पूर्व जिला अध्यक्ष बी,पी यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, हसनुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला सचिव मनोज वर्मा, अचिन खरे, निर्भय सिंह मोंटी,ओम नारायण त्रिपाठी, प्रियांशु गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव  पूर्व जिला सचिव उमेश यादव पूर्व जिला आमिर खान मन्नी, र‌ईस खान, जमाल बांदवी अशोक बागवानी, अशोक दिक्षित सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
वहीं चित्रकूट में जिला अध्यक्ष अनुज यादव की अगुवाई में सपा का एकदिवसीय प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker